Explore

Search

December 15, 2025 11:18 am

दरौली : कार्यकर्ताओं के समर्पण से भाजपा बनी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी – जिलाध्यक्ष

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में राष्ट्रनिर्माण और सामाजिक उत्थान की दिशा में कार्यकर्ताओं की भूमिका पर हुआ विचार-विमर्श

सीवान के दरौली स्थित एक विवाह भवन में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का भव्य सम्मेलन आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आर्यन राय ने की। सम्मेलन की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं अटल बिहारी वाजपेयी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

मुख्य अतिथि बिहार विधान परिषद के सदस्य डॉ. सच्चिदानंद राय ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी की स्थापना राष्ट्र की एकता और अखंडता के उद्देश्य से हुई थी। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान से प्रेरित होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने धारा 370 को समाप्त कर अखंड भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के सशक्त नेतृत्व के परिणामस्वरूप आज आतंकवाद घुटनों के बल आ गया है।

सम्मेलन में जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं की बदौलत आज यह दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य केवल सत्ता प्राप्ति नहीं बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन में सुधार लाना है।

उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों के आधार पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री कार्य कर रहे हैं।

सभा को दरौली विधानसभा संयोजक दिलीप गुप्ता, मनोज राम, मनोज पासवान, लल्लन चौधरी, बनवारी राम, जय पासवान, विद्यासागर बैठा, मृत्युंजय तिवारी, राजनाथ राम, सुभाष ठाकुर एवं शैलेंद्र मिश्रा ने भी संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने संगठन को और मजबूत बनाने पर बल दिया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर