Explore

Search

March 3, 2026 9:59 pm

दरौंदा : होली व रमजान को लेकर प्रशासन ने जारी किए दिशा-निर्देश

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

दारौंदा थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील

दारौंदा (सिवान): होली और रमजान को लेकर बुधवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने की, जबकि बीडीओ सूर्य प्रताप सिंह सेंगर ने पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डिजे व अश्लील गानों पर रहेगा प्रतिबंध

बैठक में प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिया कि होली के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। लाउडस्पीकर के इस्तेमाल और अश्लील गानों पर भी सख्ती से रोक लगाई गई है।

शरारती तत्वों पर कड़ी नजर, मजिस्ट्रेट रहेंगे तैनात

थानाध्यक्ष ने कहा कि होली और रमजान के दौरान किसी भी प्रकार के हुड़दंग या अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखने की बात कही और कानून सम्मत कार्रवाई की चेतावनी दी। होलिका दहन एवं होली के दिन विभिन्न स्थानों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।

सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील

बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों से आपसी सहयोग और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। प्रशासन ने लोगों से अनुरोध किया कि त्योहारों को मिलजुलकर शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।

बैठक में कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस बैठक में उपप्रमुख हरेश यादव, उमेश कुमार सिंह, श्रवण कुमार, जितेंद्र कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोग एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर