Explore

Search

May 1, 2026 7:46 am

दरौंदा : घर से दवा खरीदने गई किशोरी गायब

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

दारौंदा थाना क्षेत्र के एक गांव में 20 दिसंबर को दवा खरीदने के लिए घर से निकली किशोरी के रहस्यमय तरीके से गायब होने का मामला सामने आया है। किशोरी की मां ने थाना में आवेदन देकर न्याय की मांग की है।

आवेदन में मां ने बताया कि उनकी बेटी सुबह 10.30 बजे दवा खरीदने के लिए बाजार गई थी, लेकिन काफी समय तक घर नहीं लौटने पर उनकी खोजबीन शुरू की गई। हालांकि, किशोरी का कहीं पता नहीं चला। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी एक मोबाइल नंबर से बातचीत करती थी, और संभावना जताई जा रही है कि उसी के बहकावे में आकर वह कहीं चली गई हो।

पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर