Explore

Search

May 16, 2026 1:48 am

दरौंदा : ग्रामीण क्षेत्रों में भी शुद्ध पेयजल की होगी आपूर्ति

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

दारौंदा (सिवान) : प्रखंड के दवन छपरा में बुधवार को पानी शुद्धिकरण प्लांट का भव्य उद्घाटन पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव एवं राजद नेता मुन्ना शाही ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में पूर्व सांसद ने कहा कि यह प्लांट ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ी सौगात है। अब दवन छपरा सहित आसपास के गांवों में भी शुद्ध पेयजल की आपूर्ति उचित दरों पर की जाएगी।

उन्होंने जानकारी दी कि इस प्लांट में पानी को बोर होल, गहरे कुएं, नदी और समुद्र जैसे विभिन्न स्रोतों से एकत्र कर अत्याधुनिक तकनीकों की मदद से शुद्ध किया जाएगा। शुद्धिकरण की इस प्रक्रिया के बाद ग्रामीणों को पीने योग्य स्वच्छ एवं सुरक्षित जल उपलब्ध हो सकेगा, जिससे स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं में भी कमी आएगी।

इस अवसर पर जिला पार्षद धर्मेंद्र यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष बबलू सिंह, नौलाख सिंह, बम बहादुर सिंह, महेश यादव, जितेंद्र कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर