Explore

Search

April 29, 2026 9:10 am

दरौंदा : आभूषण दुकान से लूट मामले में घटना के छठवें दिन भी नहीं मिला पुलिस को सुराग

आभूषण दुकान से लूट मामले में घटना के छठवें दिन भी नहीं मिला पुलिस को सुराग
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

दारौंदा के बगौरा बाजार में हुई लूटकांड में अब तक खाली हाथ पुलिस, एसटीएफ और एसआईटी की छापेमारी जारी

दरौंदा (सिवान) : थाना क्षेत्र के बगौरा बाजार में आभूषण व्यवसायी से दिनदहाड़े हुई लूट की घटना को छह दिन बीत जाने के बावजूद भी पुलिस को अबतक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग सका है। नौ जुलाई को हुई इस दुस्साहसिक लूटकांड के बाद से ही जिला पुलिस के साथ-साथ पटना एसटीएफ व जिला एसआईटी की टीम लगातार छानबीन में जुटी हुई है।

टीम द्वारा विभिन्न संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है, लेकिन ना तो कोई गिरफ्तारी हो पाई है और ना ही लूट के आभूषण बरामद हुए हैं। हालांकि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों के चेहरे की पहचान की कोशिश की गई है, लेकिन स्पष्ट तस्वीर नहीं होने के कारण पुलिस की कार्रवाई सीमित रह गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए बगौरा में डायल 112 की टीम को कैंप करने का निर्देश दिया गया है, ताकि क्षेत्र में दोबारा ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो सके।

उल्लेखनीय है कि नौ जुलाई को दो बाइक पर सवार चार हथियारबंद बदमाशों ने आभूषण दुकानदार दिलीप कुमार सोनी को पिस्टल के बट से मारकर घायल कर दिया और दुकान में लूटपाट कर फरार हो गए थे। इस मामले में दुकानदार के बयान पर चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर