Explore

Search

July 27, 2026 10:50 pm

दरौंदा : अलग-अलग सड़क हादसों में दंपती समेत चार घायल, सभी सदर अस्पताल रेफर

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

दारौंदा में स्कॉर्पियो हादसे और बाइक दुर्घटना में चार लोग हुए जख्मी, इलाज के लिए सिवान सदर अस्पताल रेफर

दारौंदा (सिवान) :
थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दंपती समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घटनाओं में स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

पहली घटना दर्शनी गांव की है, जहां निवासी राम सूरत सिंह, हेमंत कुमार सिंह की पत्नी प्रतिमा कुमारी व पुत्री शांभवी कुमारी स्कॉर्पियो वाहन से हुसैनगंज थाना क्षेत्र के फरीदपुर में अष्टयाम कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। दारौंदा रेलवे ढाला के समीप एक बाइक सवार को बचाने के क्रम में स्कॉर्पियो असंतुलित होकर नव निर्मित हनुमान मंदिर से टकरा गई, जिससे वाहन में सवार तीनों लोग घायल हो गए।

दूसरी घटना रमसापुर गांव की है, जहां निवासी बृजकिशोर सिंह बाइक से गिरकर घायल हो गए।

दोनों घटनाओं के घायलों को इलाज के लिए पहले स्थानीय अस्पताल और फिर सदर अस्पताल भेजा गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर