Explore

Search

May 1, 2026 4:56 pm

तरवारा: संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, पुलिसिया जांच शुरू

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

जीबी नगर थाना क्षेत्र के चाड़ी में शुक्रवार की रात संदिग्ध परिस्थिति में एक विवाहिता की मौत हो गई। मृतका की पहचान चाड़ी निवासी पुनीत कुमार साह की पत्नी आसनी देवी के रूप में हुई है। घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है।

पुनीत साह ने बताया कि उनकी शादी आठ वर्ष पूर्व आसनी देवी से हुई थी और उनके दो बच्चे भी हैं। शुक्रवार की रात बच्चे और पत्नी अपने बेडरूम में सो रहे थे। देर रात जब नींद खुली, तो पत्नी को पंखे से फंदे के सहारे लटका हुआ पाया। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना स्वजनों को दी।

घटना की सूचना मिलते ही मृतका का भाई मौके पर पहुंचा और थाने को जानकारी दी। सूचना पाकर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने बताया कि मृतका के भाई की सूचना पर पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। मामले की जांच की जा रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर