Explore

Search

April 22, 2026 8:20 am

तरवारा : बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला, सुपरवाइजर घायल

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

भलुआड़ा तकिया गांव में बिजली जांच के दौरान हुई मारपीट

• मीटर बायपास कर अवैध बिजली उपयोग का आरोप
• जांच करने पहुंची विद्युत विभाग की टीम पर हमला
• सुपरवाइजर हरेराम यादव के सिर में लगी चोट
• प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू

सिवान : जिले के जीबी नगर थाना क्षेत्र के भलुआड़ा तकिया गांव में बिजली चोरी की जांच करने पहुंची विद्युत विभाग की टीम के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि गांव निवासी इरशाद साई और जाहिद साई द्वारा मीटर बायपास कर अवैध रूप से बिजली का उपयोग किया जा रहा था। इसी बिजली से वे अपनी फर्नीचर की दुकान का संचालन कर रहे थे।
सूचना मिलने के बाद बड़हरिया पावर ग्रिड की ओर से गठित विद्युत विभाग की टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची। जांच के दौरान मीटर बायपास कर बिजली चोरी का मामला सामने आया। इसी दौरान आरोपित इरशाद साई ने टीम के साथ मारपीट शुरू कर दी।
मारपीट के दौरान विद्युत विभाग के सुपरवाइजर हरेराम यादव के सिर में चोट लग गई। घटना के बाद टीम के सदस्यों ने घायल सुपरवाइजर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हरिया में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज किया गया।
घटना के संबंध में खबर संकलन तक संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही थी। विद्युत विभाग की टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर