Explore

Search

August 25, 2026 1:45 am

तरवारा बाजार: इफ्तार के समय मेजबान को दी गई दुआएं बहुत अहम मानी जाती है:फैयाज अहमद कादरी

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ

• तरवारा के पुरानी बाजार में गयासुद्दीन शाह के आवास पर हुआ दावत-ए-इफ्तार
• दर्जनों रोजेदारों ने मिलकर इफ्तार में लिया हिस्सा
• मौलाना फैयाज अहमद कादरी ने इफ्तार कराने की फज़ीलत बताई
• इफ्तार के समय की दुआओं को बताया बेहद अहम

तरवारा के पुरानी बाजार स्थित गयासुद्दीन शाह के निवास स्थान पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया।इस मौके पर दर्जनों रोजेदारों ने हिस्सा लिया।इस मौके पर उपस्थित जामा मस्जिद के खातिबों इमाम मौलाना फैयाज अहमद कादरी ने कहा कि रोज़ेदार को इफ्तार कराने का सवाब बहुत बड़ा है,इससे खिलाने वाले को रोज़ेदार के बराबर ही सवाब मिलता है,जबकि रोज़ेदार के सवाब में कोई कमी नहीं आती।उन्होंने कहा कि इफ्तार के समय दुआओं के कबूल होने का समय होता है,और मेजबान को दी गई दुआएं बहुत अहम मानी जाती हैं।इस मौके पर अब्दुल करीम रिज़वी,हाफिज मोहम्मद रज़ा,मुमताज अहमद,शमशीर अंसारी,भोला शाह,इम्तियाज अंसारी,समेत दर्जनों रोजेदार शामिल हुए।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर