Explore

Search

April 30, 2026 9:51 am

तरवारा : पटाखा जलाने के दौरान दो झुलसे

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

जीबी नगर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर पट्टी गांव में पटाखा जलाने के दौरान दो बालक झुलस कर घायल हो गए। दोनों घायल की पहचान सोहेल अंसारी और आर्यन के रूप में हुई, जो आपस में चचेरे भाई हैं।

घटना के संबंध में बताया गया कि बच्चों को कहीं से पटाखा मिल गया था, जिसे वे जलाने की कोशिश कर रहे थे। तभी पटाखे के फटने से दोनों बच्चे झुलस गए। घायल बच्चों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर