Explore

Search

April 22, 2026 7:01 am

तरवारा के पुरानी बाजार स्थित मस्जिद में खत्म तरावीह का किया गया आयोजन

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ

  • 30 पारा कुरान शरीफ का पाठ मुकम्मल
  •  हाफिज मोहम्मद रजा ने बिना देखे सुनाया 30 पारा कुरान शरीफ
  • करीब पंद्रह दिनों तक चला कुरान पाक का पाठ
  • समापन पर नातिया कलाम और भव्य जलसे का आयोजन

जिले के जीबी नगर थाना क्षेत्र के तरवारा पुरानी बाजार स्थित जामा मस्जिद के हाफिज मोहम्मद रजा
ने माहे रमजानुल मुबारक के मौके पर रोजेदारों व नमाजियों के बीच उक्त मस्जिद परिसर में कुरान शरीफ के 30 पारा के पाठ बिना कुरान शरीफ के पन्नों को देखे सुनाया,यह पाठ करीब पंद्रह दिनों तक चला।शुक्रवार की देर रात्रि जिसका समापन हुआ।इस दौरान मस्जिद परिसर में खत्म तरावीह का आयोजन किया गया।इस दौरान एक भव्य जलसा आयोजित की गई।जिसमें कुरान व रोजेदारों की शान में नातियां कलाम हाफिज मोहम्मद रजा ने सुनाया।नातियां कलाम सुनकर उपस्थित लोग झूम उठे, व दूसरी ओर हाफिज मोहम्मद रजा ने कुरान शरीफ के बारे में प्रकाश डालते हुए कहा कि रमज़ान का पवित्र महीना दुनियां भर के मुसलमानों द्वारा इस्लामी सिद्धांतों के अनुसार हज़रत मुहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) पर कुरान के अवतरण की याद में उपवास के रूप में मनाया जाता है।इस मौके मौलाना फैयाज अहमद कादरी,अब्दुल करीम रिजवी,कमरुद्दीन इराकी,अफजल इराकी,मन्नान इराकी,गयासुद्दीन शाह,असलम साह,भोला शाह,मुमताज आलम,सोना अंसारी,कयामुद्दीन अंसारी,शब्बीर आलम,दिलजान अंसारी,फैयाज शाह,अजमतूल्लाह अंसारी,मिस्टर आरजू अंसारी,इफ्तिखार अंसारी,समेत सभी ग्रामीण उपस्थित हुए।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर