Explore

Search

May 16, 2026 1:58 am

तरवारा : एसपी ने किया जीबी नगर थाना का औचक निरीक्षण

✍🏽परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ

तरवारा : एसपी अमितेश कुमार ने मंगलवार को जीबी नगर थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों को लंबित दर्ज मामलों का शीघ्र निपटारा करने, रात्रि गश्त तेज करने और शराब तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण करने का निर्देश दिया।

एसपी ने फरार वारंटियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर उन्हें जेल भेजने के लिए भी सख्त हिदायत दी। उन्होंने पुलिस कर्मियों से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

इस निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर