Explore

Search

December 15, 2025 11:01 am

तरवारा : आपसी विवाद में मारपीट, महिला समेत चार लोग घायल

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

जीबी नगर थाना क्षेत्र के चौकी हसन गांव में आपसी विवाद के दौरान मारपीट हो गई, जिसमें महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्वजनों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घायलों की पहचान गांव निवासी कृष्णा प्रसाद की पत्नी सिधरिया देवी, उनकी बेटी पिंकी कुमारी, जोगिंद्र प्रसाद और प्रभावती देवी के रूप में हुई है।

घायलों ने बताया कि परिवार में शादी को लेकर पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। रविवार सुबह इसी बात को लेकर घर में झगड़ा हुआ, जिसमें चार लोग घायल हो गए।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर