✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
सिवान: डॉ. भीमराव आवासीय उच्च विद्यालय में तकनीकी शिक्षा के महत्व पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एडवोकेट गणेश राम उर्फ ज्ञान रत्न ने बच्चियों को संबोधित करते हुए तकनीकी शिक्षा के ऐतिहासिक और आधुनिक महत्व पर प्रकाश डाला।
उन्होंने बताया कि पाषाण युग से लेकर आधुनिक युग तक तकनीकी शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। जब लोग किसी तकनीक से परिचित नहीं थे, तब भी पत्थरों को धारदार बनाकर शिकार किया जाता था। समय के साथ तकनीक ने मानव जीवन को चमत्कारी रूप से बदल दिया। एडवोकेट गणेश राम ने वाष्प इंजन के आविष्कारक जेम्स वाट, दूरबीन के आविष्कारक गैलीलियो, और गुरुत्वाकर्षण शक्ति की खोज करने वाले न्यूटन जैसे वैज्ञानिकों के योगदान पर चर्चा की।
उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा ने मनुष्य को चांद पर पहुंचाकर खेती करने की कल्पना को भी साकार करने की ओर अग्रसर किया है। बल्ब, सिलाई मशीन, कंप्यूटर, और टाइपराइटर जैसे आविष्कारों ने मानव जीवन को क्रांतिकारी रूप से बदल दिया। उन्होंने छात्राओं को तकनीकी शिक्षा को अपनाने और इसके महत्व को समझने पर बल दिया।
इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्राएं उपस्थित थीं। कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित करने में जिला कल्याण पदाधिकारी संजय झा के निर्देश महत्वपूर्ण रहे। इस संबंध में जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से एडवोकेट गणेश राम उर्फ ज्ञान रत्न ने दी।
Tags: Technical Education, Siwan School Event, Advocate Ganesh Ram, Student Awareness, Educational Progr