Explore

Search

March 12, 2026 7:57 am

जीरादेई : राम जानकी मंदिर से चोरी हुई दोनों मूर्तियां बरामद, पुलिस ने जताई राहत

जीरादेई : राम जानकी मंदिर से चोरी हुई दोनों मूर्तियां बरामद, पुलिस ने जताई राहत
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

सुरवल गांव में भूसे के खोप से मिली मूर्ति, चोर अब भी फरार

जीरादेई (सिवान) : थाना क्षेत्र के सुरवल गांव स्थित ऐतिहासिक राम जानकी मंदिर से चोरी हुई दोनों मूर्तियां आखिरकार पुलिस ने बरामद कर ली हैं। यह सफलता रविवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एसडीपीओ चंदन कुमार ने साझा की।

उन्होंने बताया कि 25 मई को अज्ञात चोरों ने राम जानकी मंदिर से मूर्तियां चुरा ली थीं, जिसके बाद जीरादेई थाना में कांड संख्या 62/2025 के तहत बीएनएस की धारा 305 (डी) में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। केस की जांच की जिम्मेदारी आईओ दिनेश कुमार को दी गई थी।

एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ मैरवा के नेतृत्व में एफएसएल टीम व श्वान दस्ते की मदद से गहन जांच की गई। तकनीकी व मानवीय सूचनाओं के आधार पर रविवार को सुरवल गांव के ही राकेश गौड़ के भूसे के खोप से चोरी की गई मूर्तियां बरामद की गईं।

हालांकि इस दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस ने कुछ संदिग्धों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी गई है।

एसडीपीओ ने बताया कि बरामद मूर्तियों की जांच विशेषज्ञों द्वारा कराई जाएगी, जिससे यह पता चल सके कि वे किस पत्थर से बनी हैं और उनकी अनुमानित कीमत क्या हो सकती है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर