Explore

Search

March 10, 2026 9:30 am

जीरादेई: प्रतीक कॉलेज में होली मिलन समारोह का आयोजन

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

अबीर-गुलाल के साथ मनाया गया रंगों का पर्व

जीरादेई प्रखंड के ठेपहां बाजार स्थित प्रतीक कॉलेज ऑफ एजुकेशन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज परिवार के सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द का संदेश दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के प्राचार्य डा. रंजन कुमार शर्मा द्वारा सभी प्राध्यापकों और गैर-शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को गुलाल लगाकर उनके मंगलमय जीवन की कामना के साथ हुई। इसके बाद, उपस्थित शिक्षकों और कर्मचारियों ने भी एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाई दी।

छात्र-छात्राओं ने दिया भाईचारे का संदेश

इस अवसर पर प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं ने भी एक-दूसरे को गुलाल लगाकर प्रेम और एकता का संदेश दिया। उन्होंने प्राध्यापकों को भी गुलाल लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. रंजन कुमार शर्मा ने कहा कि होली प्रेम और भाईचारे का त्योहार है, जिसे सभी को मिलकर उल्लास के साथ मनाना चाहिए। यह बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।

इस मौके पर कॉलेज परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे और कार्यक्रम को हर्षोल्लास के साथ संपन्न किया गया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर