Explore

Search

August 24, 2026 11:38 pm

जीरादेई : कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्रीमद् भागवत कथा

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

भव्य शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, 15 अप्रैल तक चलेगा आयोजन

  • मनोकामना मंदिर, छितनपुर में कथा का शुभारंभ
  • झरही नदी से जल लेकर निकली भव्य कलश यात्रा
  • हाथी-घोड़े, बैंड-बाजा और झांकियों ने बढ़ाई शोभा
  • हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक लिया भाग

सिवान: जीरादेई प्रखंड के छितनपुर स्थित मनोकामना मंदिर में बुधवार को भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। यह धार्मिक आयोजन 15 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होंगे।


कलश यात्रा यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर शिवपुर सकरा स्थित झरही नदी तक निकाली गई। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया। भक्तों ने झरही नदी से पवित्र जल भरकर कलशों में रखा और भक्ति भाव के साथ यज्ञ स्थल तक यात्रा पूरी की।
यात्रा के दौरान हाथी-घोड़े, बैंड-बाजा और आकर्षक झांकियां शोभा बढ़ा रही थीं, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही और जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया।
आयोजकों ने बताया कि कथा के दौरान प्रतिदिन धार्मिक प्रवचन, भजन-कीर्तन और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे क्षेत्र का वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंगा रहेगा।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर