Explore

Search

June 24, 2026 12:12 pm

जीरादेई : करंट लगने से युवक की मौत, घर के एकमात्र कमाऊ सदस्य को खोकर टूट पड़ा परिवार

करंट लगने से युवक की मौत, घर के एकमात्र कमाऊ सदस्य को खोकर टूट पड़ा परिवार
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

नल लगाने के दौरान हुई हादसे की घटना, शव का पोस्टमार्टम कर स्वजनों को सौंपा गया

जीरादेई (सिवान): थाना क्षेत्र के भलुआ गांव में शुक्रवार को करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान वीरेंद्र खरवार के 35 वर्षीय पुत्र मुन्ना खरवार के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार मुन्ना खरवार पेशे से नल लगाने का काम करता था और प्रतिदिन गांव-गांव जाकर मजदूरी करता था। शुक्रवार को वह खरगीरामपुर गांव में नल लगाने गया था, इसी दौरान किसी बिजली प्रवाहित उपकरण की चपेट में आ गया और मौके पर ही झुलस गया।

ग्रामीणों द्वारा तुरंत उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर स्वजनों को सौंप दिया।

स्वजनों ने बताया कि मुन्ना परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। उसकी कमाई से ही घर का खर्च चलता था। उसकी मौत से पूरे परिवार पर विपत्तियों का पहाड़ टूट पड़ा है।

गांव में शोक का माहौल है और आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे हैं।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर