Explore

Search

March 20, 2026 9:11 am

जामो : पूर्व विवाद को लेकर जामो के लालाहाता गांव में मारपीट, चार लोग घायल

पूर्व विवाद को लेकर जामो के लालाहाता गांव में मारपीट, चार लोग घायल
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

शादी समारोह के दौरान हुई छेड़खानी बना विवाद की जड़, महेश ठाकुर की हालत गंभीर

सिवान: जामो थाना क्षेत्र के लालाहाता गांव में मंगलवार को पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई, जिसमें एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घायलों की पहचान महेश ठाकुर, बीरबल ठाकुर, राहुल ठाकुर और मंटू ठाकुर के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में महेश ठाकुर ने बताया कि 7 जून को उनके घर एक लड़की की शादी थी, जिसमें गांव के कुछ युवकों द्वारा छेड़खानी की गई थी। इसका विरोध करने पर उस दिन भी हाथापाई हुई थी, लेकिन गांववालों के हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया था।

मंगलवार की सुबह जब राहुल ठाकुर साइकिल से दुकान जा रहा था, तभी कुछ लोगों ने साजिश के तहत उसे रोक कर मारपीट की। इसकी सूचना मिलने पर महेश ठाकुर और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे, जहां पहले से मौजूद हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया।

स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत कराया गया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार महेश ठाकुर की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर