Explore

Search

March 12, 2026 11:37 am

गोरेयाकोठी विद्युत उपकेंद्र में क्षमता दोगुनी करने को लेकर चार दिन बाधित रहेगी आपूर्ति

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

गोरेयाकोठी (सिवान) : प्रखंड के चंदौली स्थित विद्युत उपकेंद्र की क्षमता को दोगुना करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिससे क्षेत्र के लोगों को लो-वोल्टेज की समस्या से जल्द राहत मिलेगी। इस संबंध में जेई शशि भूषण कुमार ने बताया कि गुरुवार से 5 एमवीए के पुराने ट्रांसफार्मर के स्थान पर 10 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया जा रहा है।

इस इंस्टालेशन कार्य के चलते चार दिनों तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इन चार दिनों में बिजली रोटेशन के आधार पर दी जाएगी, जिससे उपभोक्ताओं को कुछ समय के लिए असुविधा हो सकती है। गोरेयाकोठी फीडर से जुड़े हरपुर, गोरेयाकोठी, जलालपुर, भलुई, जामो बाजार, रामू राय के टोला, मझवलिया, हरिहरपुर, हेतिमपुर, वाजिदपुर समेत अन्य गांवों में बिजली कटौती रहेगी। वहीं डुमरा फीडर के गोपालपुर, जगदीशपुर बाजार, बाहोपुर, पचपकड़िया, चांचोपाली, कर्णपुरा, काला डुमरा, सैदपुरा, करपलिया, हुलास छपरा, पहलेजपुर, जगरनाथपुर, सानी बसंतपुर, संग्रामपुर आदि गांव भी प्रभावित होंगे।

विभाग की योजना के अनुसार, 14 अप्रैल की सुबह से बिजली आपूर्ति सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि यह अस्थायी असुविधा लोगों के भविष्य में बेहतर और स्थिर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर