Explore

Search

June 9, 2026 5:06 am

गोरेयाकोठी में 1218 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

मद्यनिषेध विभाग की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, पिकअप व मोबाइल जब्त

सिवान: गोरेयाकोठी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1218.24 लीटर विदेशी शराब के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिला के खोराबार थाना क्षेत्र के पटवर निवासी राधेश्याम तथा बांसगांव थाना क्षेत्र के अतरौली निवासी रामनारायण उर्फ प्रद्युम्न कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने बताया कि 16 अप्रैल को मद्यनिषेध विभाग, पटना से सूचना मिली थी कि अफराद मोड़ स्थित रिमझिम होटल के पास एनएच किनारे एक पिकअप वाहन में शराब लदी हुई है, जो उत्तर प्रदेश से आकर मशरख की ओर जा रही है। सूचना मिलते ही गोरेयाकोठी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान पिकअप वाहन से कुल 1218.24 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई और मौके से दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने एक पिकअप वाहन और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।
इस कार्रवाई में गोरेयाकोठी थानाध्यक्ष मनीष कुमार, गृहरक्षक कमलेश्वर प्रसाद, गृहरक्षक रामसुरेश यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।


 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर