Explore

Search

January 24, 2026 3:06 pm

गोरेयाकोठी : महागठबंधन की योजनाओं की हो रही नकल, जनता का रुझान कांग्रेस की ओर: डॉ. एहतेशाम

महागठबंधन की योजनाओं की हो रही नकल, जनता का रुझान कांग्रेस की ओर: डॉ. एहतेशाम
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

विंदवल गांव में कांग्रेस की चौपाल, महिलाओं की बड़ी भागीदारी, माइ-बहन मान योजना का किया गया प्रचार

गोरेयाकोठी (सिवान): प्रखंड के विंदवल गांव में शनिवार की शाम कांग्रेस पार्टी द्वारा चौपाल का आयोजन किया गया, जिसकी अगुवाई प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि डॉ. ख्वाजा एहतेशाम अहमद ने की। कार्यक्रम का आयोजन माइ-बहन मान योजना के तहत किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया।

अपने संबोधन में डॉ. एहतेशाम ने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनते ही महिलाओं को प्रतिमाह ₹2500 की आर्थिक सहायता और वृद्धों को ₹1500 की पेंशन दी जाएगी। इसके साथ ही प्रदेश की जनता को 200 यूनिट मुफ्त बिजली भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि महागठबंधन की योजनाओं की नकल वर्तमान सरकार द्वारा की जा रही है, लेकिन जनता अब समझ चुकी है कि कौन उनके हित में सोचता है।

राज्य सरकार पर हमला करते हुए कांग्रेस नेता ने शराबबंदी को कागजी बताया और कहा कि कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। अपराध के लगातार बढ़ते मामलों से आम जनता त्रस्त है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतिगत विफलता और बढ़ती महंगाई ने लोगों को महागठबंधन की ओर आकर्षित किया है। उन्होंने चौपाल में जुटी भीड़ को इसका प्रमाण बताया और कहा कि परिवर्तन की बयार अब साफ दिख रही है।

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष ध्रुवलाल प्रसाद ने की। मंच पर अधिवक्ता संदीप शर्मा, अरविंद यादव, अनूप यादव, विजय कुमार, मोहम्मद कैफ समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर