Explore

Search

March 15, 2026 2:58 am

गोरेयाकोठी : टॉप टेन में शामिल शराब तस्कर 15 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

गोरेयाकोठी (सिवान): स्थानीय पुलिस ने मंगलवार देर शाम लद्धी बाजार में छापेमारी कर 15 लीटर शराब के साथ एक कुख्यात शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार तस्कर टॉप टेन सूची में शामिल

थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर रविरंजन कुमार उर्फ टुन्ना, लद्धी बाजार निवासी है और थाना के टॉप टेन शराब तस्करों में शामिल है। उसका नेटवर्क बाजार और आसपास के क्षेत्रों में फैला हुआ था, जहां वह शराब की आपूर्ति करता था।

40 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर “रॉयल स्टैग” ब्रांड की 375 एमएल वाली 40 बोतलें बरामद कीं, जिसकी कुल मात्रा 15 लीटर थी। पूछताछ के बाद बुधवार को न्यायालय भेज दिया गया।

पुलिस की रणनीति से चढ़ा हत्थे

थानाध्यक्ष ने बताया कि तस्कर की गतिविधियों पर लंबे समय से नजर रखी जा रही थी। मुखबिरों की सहायता से गुप्त सूचना मिलने पर उसे गिरफ्तार किया गया।

गश्ती के दौरान हुई गिरफ्तारी

अवर निरीक्षक अरुण कुमार के बयान पर शराब तस्कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस टीम मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे लद्धी बाजार में संध्या गश्ती पर थी, जब सूचना मिली कि रविरंजन शराब बेच रहा है। पुलिस को देखकर वह भागने लगा, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान बोरे से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर