Explore

Search

March 18, 2026 5:26 pm

गोरेयाकोठी : ग्रामीण महिलाओं को कर्ज से मुक्त करेगी कांग्रेस : डॉ. एहतेशाम

ग्रामीण महिलाओं को कर्ज से मुक्त करेगी कांग्रेस : डॉ. एहतेशाम
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

गोरेयाकोठी के लकड़ी पंचायत में कांग्रेस की जनसभा, महिला केंद्रित गारंटी योजना को बताया बदलाव का आधार

सिवान: गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र के लकड़ी नबीगंज प्रखंड अंतर्गत लकड़ी पंचायत में शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से एक जनसभा का आयोजन किया गया। सभा की अगुवाई बिहार प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि डॉ. ख्वाजा एहतेशाम अहमद ने की। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की “मां-बहन जना” योजना के तहत प्रत्येक जरूरतमंद महिला को 2500 रुपये प्रतिमाह देने की गारंटी पार्टी पहले ही घोषित कर चुकी है।

डॉ. एहतेशाम ने कहा कि इस योजना के दबाव में आकर ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को वृद्धा पेंशन 400 से बढ़ाकर 1100 रुपये करनी पड़ी। कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि यदि महागठबंधन की सरकार बनती है तो महिलाओं को 2500 रुपये प्रतिमाह की सहायता दी जाएगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि जीविका समूह की आड़ में सरकार ने ग्रामीण महिलाओं को कर्ज के जाल में फंसा दिया है। कांग्रेस के दबाव के कारण ही कर्ज पर ब्याज दर 12% से घटाकर 7% की गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर महिलाओं को कर्ज से मुक्त कराया जाएगा।

पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. विधु शेखर पांडेय ने कहा कि राज्य में कांग्रेस व महागठबंधन के प्रति लोगों का झुकाव तेजी से बढ़ रहा है। वहीं, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के जिला कोऑर्डिनेटर मोहम्मद चांद शेख ने भाजपा-जदयू सरकार पर केवल कॉरपोरेट हित में काम करने का आरोप लगाया।

सभा की अध्यक्षता पैक्स अध्यक्ष वसीम राजा ने की। अन्य वक्ताओं में प्रदेश प्रतिनिधि कमलेश कुमार सिंह, बुद्धिजीवी मंच के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र नारायण सिंह, भगवानपुर प्रखंड अध्यक्ष कमल किशोर ठाकुर, प्रखंड उपाध्यक्ष फैजान सिद्दीकी आदि शामिल रहे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर