Explore

Search

January 17, 2026 8:30 am

गुठनी : सीआरपीएफ जवान अरुण कुमार पांडेय की ड्यूटी के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

सीआरपीएफ जवान अरुण कुमार पांडेय की ड्यूटी के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

गुवाहाटी में हृदयगति रुकने से हुई मौत, एकवारी गांव में कोहराम, पुत्र-पुत्री पर टूटा दुखों का पहाड़

गुठनी (सिवान): थाना क्षेत्र के एकवारी गांव निवासी सीआरपीएफ जवान अरुण कुमार पांडेय की शुक्रवार को ड्यूटी के दौरान अचानक हृदयगति रुकने से मौत हो गई। जवान की मौत की खबर जैसे ही उनके गांव पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। स्वजनों के रोने-बिलखने से माहौल गमगीन हो गया।

जानकारी के अनुसार अरुण कुमार पांडेय गुवाहाटी में सीआरपीएफ में तैनात थे, जहां शुक्रवार को ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी और हृदयगति रुकने से उनका निधन हो गया।

परिजनों की मानें तो अरुण कुमार पांडेय पहले ही अपनी पत्नी मिथिलेश देवी को खो चुके थे। अब उनके निधन के बाद परिवार में सिर्फ एक पुत्र और एक पुत्री ही शेष रह गए हैं, जो बेसहारा हो गए हैं।

मौत की सूचना मिलते ही एकवारी गांव में लोगों की भारी भीड़ जवान के दरवाजे पर उमड़ पड़ी। हर आंख नम थी और ग्रामीण परिजनों को ढाढ़स बंधाने में जुटे थे।

ग्रामीणों ने बताया कि अरुण कुमार पांडेय का पार्थिव शरीर शनिवार की शाम तक गांव पहुंचने की संभावना है। उनके अंतिम दर्शन के लिए आसपास के गांवों से भी लोग आने की तैयारी में हैं।

जवान की असामयिक मौत से गांव ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर