Explore

Search

March 17, 2026 8:22 pm

गुठनी : सड़क पर गिरा विद्युत पोल बना हादसे का खतरा

सड़क पर गिरा विद्युत पोल बना हादसे का खतरा
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

गुठनी के ममउर-बासुहारी मार्ग पर राहगीरों की जान खतरे में, बिजली आपूर्ति भी चालू

गुठनी (सिवान) : प्रखंड के ममउर से बासुहारी जाने वाली मुख्य सड़क पर कई दिनों से गिरा विद्युत पोल प्रशासनिक लापरवाही की कहानी बयां कर रहा है। गिरे हुए पोल के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, विद्युत पोल गिरने की सूचना कई बार बिजली विभाग और प्रशासन को दी गई, लेकिन अब तक कोई कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा

सबसे चिंताजनक बात यह है कि गिरे पोल में लगे तारों से बिजली की आपूर्ति अब भी जारी है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बंद कर पोल को हटाया जाए और सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

इस संबंध में बिजली विभाग के मैरवा प्रक्षेत्र के एसडीओ ने कहा है कि स्थानीय कर्मियों से बात कर जल्द ही गिरे पोल को ठीक कराया जाएगा।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर