Explore

Search

May 16, 2026 2:19 am

गुठनी : रामनवमी जुलूस का मुस्लिम समाज ने पुष्पवर्षा कर किया भव्य स्वागत

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल बनी गुठनी, भाईचारे की अद्भुत तस्वीर

सीवान। गुठनी प्रखंड मुख्यालय में रविवार की देर शाम निकाले गए रामनवमी जुलूस के दौरान गंगा-जमुनी संस्कृति की अनोखी मिसाल देखने को मिली। जैसे ही भगवान श्रीराम और हनुमान की झांकी लेकर जुलूस गुठनी बाजार के पटेल चौक से होते हुए ईदगाह के पास पहुंचा, मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पहले से तैयार होकर श्रद्धालुओं का फूल बरसाकर भव्य स्वागत किया।

जुलूस में शामिल पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों का माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया, वहीं जैसे ही भगवान श्रीराम व बजरंगबली की झांकियां ईदगाह के सामने पहुंचीं, मुस्लिम समाज के युवकों ने जेसीबी और ट्राली पर चढ़कर श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की।

इसके साथ ही सभी रामभक्तों को मिठाई खिलाई गई और ठंडे पानी से स्वागत किया गया, जिससे जुलूस में शामिल लोगों में उत्साह और श्रद्धा का संचार हो गया।

इस अवसर पर मुस्लिम समाज के शिक्षक व समाजसेवी अब्बास हाशमी ने कहा कि भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव की खुशी हम सभी मुसलमानों को भी है। हम सब मिलकर अपने-अपने त्योहारों को प्रेम, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाते हैं।

इस मौके पर मुंशी मियां, गुड्डू मियां समेत मुस्लिम समाज के दर्जनों युवक मौजूद थे, जिन्होंने रामनवमी के जुलूस को सम्मान देने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर