Explore

Search

March 5, 2026 3:50 am

गुठनी : बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 10 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

गुठनी के गड़ेरिया गांव में हादसा, किसानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने जांच का दिया आश्वासन

सिवान (गुठनी): थाना क्षेत्र के गड़ेरिया गांव में सोमवार की शाम बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते करीब 10 एकड़ भूमि में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग इतनी तेजी से फैली कि किसानों को कुछ समझने का मौका तक नहीं मिला।

स्थानीय लोगों के अनुसार तेज हवा के कारण बिजली के दो तार आपस में टकरा गए जिससे चिंगारी निकली और वहीं से आग लग गई। हवा तेज होने के कारण आग तेजी से चारों ओर फैल गई और कई किसानों की मेहनत की कमाई चंद मिनटों में राख हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों और ग्रामीणों की काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

इस आगजनी में जगदीश भगत, वशिष्ठ भगत, शिव सागर चौधरी समेत कई किसानों की फसल पूरी तरह जल गई है। किसानों का कहना है कि उनकी पूरी मेहनत और निवेश आग में जलकर खत्म हो गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अंचलाधिकारी डॉ. विकास कुमार ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी मिली है। आवेदन मिलने पर राजस्व कर्मियों की टीम भेजकर जांच कराई जाएगी और नियमानुसार मुआवजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर