Explore

Search

May 26, 2026 2:26 am

गुठनी: गंडक नदी में मिले युवक के शव की इंटरनेट मीडिया से हुई पहचान, परिवार में मचा कोहराम

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

दो दिन से लापता युवक का शव श्रीकलपुर-लक्ष्मीपुर के पास गंडक नदी से मिला, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल कर पुलिस ने कराई पहचान

सीवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीकलपुर चेक पोस्ट के समीप गंडक नदी में शुक्रवार की देर शाम एक अज्ञात युवक का शव उपलाता हुआ मिला। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाला और पहचान के लिए उसका फोटो इंटरनेट मीडिया पर साझा किया।

शुक्रवार की रात सोशल मीडिया पर प्रसारित फोटो से मृतक की पहचान केल्हरुआ निवासी गंगेश्वर प्रजापति के पुत्र अखिलेश प्रजापति (32) के रूप में की गई। जैसे ही यह खबर स्वजनों तक पहुंची, वे बदहवासी की हालत में थाना पहुंचे और शव की शिनाख्त की। परिजनों ने बताया कि अखिलेश दो दिन पहले ससुराल जाने की बात कहकर घर से निकला था, जिसके बाद से वह लापता था और उसकी खोजबीन की जा रही थी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और प्राथमिक जांच के बाद शव को स्वजनों को सौंप दिया। वहीं, युवक की मौत को लेकर पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है, मां-बाप और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर