Explore

Search

March 13, 2026 3:10 am

गुठनी : अनियंत्रित स्कूल वाहन पलटा, 10 छात्र घायल, चालक फरार

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

गुठनी थाना क्षेत्र के सरकारी बंगरा गांव में हादसा, ब्लू स्काई स्कूल के छात्र थे सवार

सिवान (गुठनी): मंगलवार की सुबह गुठनी थाना क्षेत्र के सरकारी बंगरा गांव में एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक स्कूल वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के समय वाहन में ब्लू स्काई स्कूल, पिपरहियां (दरौली) के लगभग 12 छात्र सवार थे। इस दुर्घटना में 10 बच्चों को आंशिक चोटें आईं, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत नजदीकी निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन की गति तेज थी और चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे वाहन सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए और बच्चों को बाहर निकालने में मदद की। साथ ही गुठनी पुलिस को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।

हादसे की सूचना मिलते ही बच्चों के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे और अपने बच्चों को घर ले गए। समाचार लिखे जाने तक बच्चों के नामों की जानकारी नहीं मिल सकी थी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर