गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान 242 यात्रियों के साथ दुर्घटनाग्रस्त
गुजरात विमान हादसा: अहमदाबाद के मेघानी नगर के एक रिहायशी इलाके में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। विमान किस कंपनी का था, इसकी पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह एक यात्री विमान था।
यह हादसा अहमदाबाद के मेघानी नगर क्षेत्र में हुआ है। जिस स्थान पर विमान गिरा है वह रिहायशी इलाका बताया जा रहा है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, यह विमान एयर इंडिया का था और लंदन जा रहा था। सुरक्षा के मद्देनज़र क्षेत्र की सभी सड़कों को सील कर दिया गया है।
यह एक एयर इंडिया का बोइंग ड्रीमलाइनर 787 विमान था, जिसकी अधिकतम क्षमता 300 यात्रियों की थी। चूंकि विमान लंदन के लिए उड़ान भर रहा था, इसलिए उसमें बड़ी मात्रा में ईंधन भरा हुआ था।
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, विमान में संभावित रूप से 242 यात्री सवार थे। माना जा रहा है कि विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट की बाहरी दीवार से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

