Explore

Search

June 8, 2026 1:20 pm

आसांव: दो कुर्की जब्ती वारंटी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

आसांव थाना की पुलिस ने रविवार की देर संध्या तियर और महम्मदपुर गांव में छापेमारी कर दो वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद सोमवार दोपहर दोनों आरोपियों को सिवान जेल भेज दिया गया

इस संबंध में थानाध्यक्ष राजशेखर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तियर गांव निवासी राजू सिंह और महम्मदपुर गांव निवासी प्रदीप सिंह के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ न्यायालय से कुर्की जब्ती का वारंट जारी किया गया था

पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर