Explore

Search

March 12, 2026 11:20 am

आंदर : सिवान के आंदर में लगी आग से 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई राख

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

आंदर (सिवान) : प्रखंड के पतार मध्य विद्यालय के पीछे शुक्रवार को अचानक लगी आग से लगभग 10 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने की सूचना मिलते ही पतार पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अरविंद कुमार सिंह ने तत्काल अग्निशमन वाहन को सूचित किया। ग्रामीणों के सहयोग और दमकल कर्मियों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही रघुनाथपुर थाना की पुलिस एवं आंदर प्रखंड के राजस्व कर्मचारी प्रशांत पटेल मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। मुखिया प्रतिनिधि अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि इस अगलगी की घटना में गौतम पांडेय, बैजनाथ राजभर, रानू राजभर, कृष्णा राजभर, गणेश राजभर समेत कई किसानों की लगभग 10 बीघा में खड़ी गेहूं की फसल पूरी तरह से जल गई है। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।

मुखिया प्रतिनिधि ने प्रशासन से किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है ताकि उन्हें आर्थिक सहायता मिल सके।

वहीं, जीरादेई प्रखंड के चंदौली गांव में भी बिजली के शॉर्ट सर्किट से खरपतवार में आग लग गई। हालांकि वहां आग की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए पानी, धूल और मिट्टी की मदद से आग पर काबू पा लिया, जिससे गेहूं की फसल जलने से बच गई।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर