Explore

Search

March 10, 2026 1:46 pm

आंदर : सफाई कर्मियों की हड़ताल से आंदर बाजार में कचरे का अंबार, तीन माह के बकाया वेतन की मांग

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

आंदर (सिवान), नगर पंचायत के सफाई कर्मी अपनी मांगों को लेकर चार दिनों से हड़ताल पर हैं, जिससे आंदर बाजार में कचरे का अंबार लग चुका है। सफाई व्यवस्था ठप होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है और स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी बढ़ गए हैं

सफाई कर्मी राजेश कुमार, राजू कुमार, प्रद्युम्न कुमार, रूदल, दिलीप कुमार, भूटन, कन्हैया बासफोर, अशरफ अंसारी, हीरालाल, मंजेश बारी, सुनील कुमार, अजय कुमार और शंकर कुमार समेत अन्य कर्मियों ने बताया कि कार्यपालक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और ठेकेदार द्वारा उनका शोषण किया जा रहा है तथा अधिकार छीने जा रहे हैं

सफाई कर्मियों की प्रमुख मांगें:

  • तीन माह का बकाया वेतन जल्द से जल्द भुगतान किया जाए।
  • साल 2021 से कार्यरत सफाई कर्मियों का पीएफ का भुगतान किया जाए।
  • शोषण और धमकियों पर प्रशासनिक हस्तक्षेप हो।

कर्मियों ने बताया कि इस संबंध में कार्यपालक अधिकारी को कई बार लिखित और मौखिक रूप से सूचना दी गई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। उनका आरोप है कि जब वे अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हैं, तो पदाधिकारी, ठेकेदार और जनप्रतिनिधि उन्हें नौकरी से निकालने, मारने-पीटने और प्राथमिकी दर्ज कराने की धमकी देते हैं

सफाई कर्मियों ने साफ कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, हड़ताल जारी रहेगी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर