Explore

Search

April 21, 2026 6:18 am

आंदर : शव पहुंचते ही स्वजनों के रोने से माहौल हुआ गमगीन

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

आंदर (सिवान): थाना क्षेत्र के भवराजपुर गांव में मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति का शव घर पहुंचते ही स्वजनों के रोने से माहौल गमगीन हो गया। मृतक की पहचान भवराजपुर निवासी कमलेश यादव के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, कमलेश यादव झारखंड के कोडरमा में ट्रक चालक के रूप में काम करते थे। सोमवार की शाम वे ट्रक पर धान लोड कर उसे ले जा रहे थे, तभी कोडरमा के पास दूसरी ट्रक ने उनकी ट्रक को सामने से टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।

मंगलवार की सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया और फिर शव को स्वजनों को सौंप दिया। जैसे ही शव गांव पहुंचा, स्वजनों के बीच शोक की लहर दौड़ गई और उनका रोना-पीटना सुनकर आसपास के लोग उन्हें सांत्वना देने के लिए पहुंचे।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर