Explore

Search

June 27, 2026 6:37 am

आंदर: शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

छापेमारी में 6.300 लीटर शराब बरामद, आरोपी को भेजा गया जेल

आंदर थाना पुलिस ने शनिवार देर शाम खेढ़ांय गांव में छापेमारी कर 6.300 लीटर शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान खेढ़ांय निवासी चंदन कुमार के रूप में हुई है।

थानाध्यक्ष पप्पन कुमार ने बताया कि चंदन कुमार लंबे समय से गुमटी में शराब छिपाकर बेचने का काम कर रहा था। पुलिस को इस बारे में सूचना मिली थी, जिसके बाद कार्यवाही करते हुए उसे रंगे हाथों गिरफ्तार किया गयारविवार को आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर