Explore

Search

May 20, 2026 12:22 pm

आंदर में गुरुवार को तीन घंटे रहेगी बिजली कटौती

आंदर में गुरुवार को तीन घंटे रहेगी बिजली कटौती
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

फीडर मेंटनेंस को लेकर दोपहर 12 से 3 बजे तक बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, जेई ने की वैकल्पिक व्यवस्था की अपील

सिवान/आंदर : जिले के आंदर प्रखंड में गुरुवार को बिजली उपभोक्ताओं को तीन घंटे बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। यह कटौती फीडर मेंटनेंस कार्य को लेकर की जा रही है, ताकि आगामी दिनों में भीषण गर्मी के बीच निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

इस संबंध में आंदर के कनीय अभियंता (जेई) राजीव रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को दोपहर 12 बजे से लेकर अपराह्न 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। मेंटनेंस कार्य के दौरान सुरक्षा एवं तकनीकी कारणों से विद्युत सेवा को अस्थायी रूप से बंद किया जा रहा है।

उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि इस अवधि में वैकल्पिक व्यवस्था पहले से सुनिश्चित कर लें, जिससे अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर निर्धारित समय से पहले कार्य पूर्ण हो जाता है तो बिजली आपूर्ति तत्काल बहाल कर दी जाएगी।

विद्युत विभाग द्वारा इस तरह की पूर्व सूचना देना उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात है, जिससे वे अपनी दिनचर्या को बेहतर ढंग से नियोजित कर सकें।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर