Explore

Search

March 12, 2026 9:11 am

आंदर: पूर्व एमएलसी परमात्मा राम के 80 वर्षीय पिता चंद्रिका राम लापता, स्वजन परेशान

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

शुक्रवार दोपहर से लापता हैं पूर्व विधान परिषद सदस्य के पिता, पुलिस और परिजन कर रहे तलाश

सीवान जिले के आंदर थाना मुख्यालय निवासी पूर्व विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) परमात्मा राम के पिता चंद्रिका राम शुक्रवार की दोपहर से अचानक लापता हो गए हैं। 80 वर्षीय वृद्ध के लापता होने से परिजनों में गहरी चिंता व्याप्त है।

परिजनों के अनुसार, चंद्रिका राम दोपहर के समय बिना किसी को बताए घर से निकल गए। जब वे देर शाम तक वापस नहीं लौटे, तो परिजन परेशान हो उठे और उन्होंने उनकी खोजबीन शुरू कर दी। रिश्तेदारों, जान-पहचान वालों और आसपास के गांवों में खोजबीन के बावजूद शनिवार की दोपहर तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

इस संबंध में स्वजनों ने आंदर थाना को सूचना दे दी है। पूर्व एमएलसी परमात्मा राम ने बताया कि परिजन लगातार चंद्रिका राम की तलाश में लगे हुए हैं और सभी संभावित ठिकानों और संबंधियों से संपर्क किया जा चुका है। पुलिस भी वृद्ध की तलाश में जुट गई है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर