Explore

Search

March 4, 2026 6:31 am

आंदर : नहर पुल पर अनियंत्रित होकर बाइक सवार गिरा, घायल

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

गश्ती पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, सदर अस्पताल रेफर

आंदर (सिवान): थाना क्षेत्र के तियांय नहर पुल पर बुधवार की रात करीब 11:30 बजे एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल की पहचान असांव निवासी धनंजय मिश्रा के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह अपनी बाइक से सिवान से घर लौट रहे थे, तभी तियांय नहर पुल पर संतुलन बिगड़ने से दुर्घटनाग्रस्त हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही गश्त कर रही 112 डायल पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एसआई परमानंद मंडल व पुलिस बल ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

डॉ. दीपक कुमार ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद धनंजय मिश्रा को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर