Explore

Search

November 11, 2025 4:41 am

आंदर : दुष्कर्म के मामले में फरार प्रधानाध्यापक गिरफ्तार, भेजे गए जेल

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

पुत्रवधू ने दर्ज कराया था मामला, 2021 से चल रहा था फरार, आंदर पुलिस ने की कार्रवाई

सिवान (बिहार) : आंदर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के गंभीर मामले में फरार चल रहे एक विद्यालय के प्रधानाध्यापक को गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पीएसआई रूबी कुमारी आर्या के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के बाद आरोपी को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष पप्पन कुमार ने बताया कि आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ उनकी पुत्रवधू ने 10 सितंबर 2021 को आंदर थाना में दुष्कर्म, दहेज प्रताड़ना व छेड़खानी का मामला दर्ज कराया था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था।

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ा और पूछताछ के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर