Explore

Search

March 17, 2026 11:24 pm

आंदर : गेहूं की पराली और शीशम के पेड़ में आग, दो पेड़ जलकर राख

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

पिपरा गांव में लगी आग से मचा हड़कंप, ग्रामीणों ने अग्निशमन विभाग की मदद से पाया काबू

सिवान : आंदर प्रखंड के पिपरा गांव में रविवार को गेहूं की पराली और शीशम के पेड़ में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और नंदेश्वर सिंह के दो शीशम के पेड़ जलकर राख हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही नंदेश्वर सिंह ने तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।

आग बुझाने में ग्रामीण आदित्य सिंह, रोहित सिंह, मनोज सिंह, उपेंद्र सिंह, नवनीत सिंह, योगेंद्र सिंह समेत कई लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि यह आग किसी शरारती तत्व द्वारा लगाई गई है। मामले की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर