Explore

Search

April 20, 2026 1:58 am

आंदर : गाजे-बाजे के साथ निकली प्रभातफेरी, जयकारों से गूंजा माहौल

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

महम्मदपुर में प्रभातफेरी और सांस्कृतिक कार्यक्रम, दरौली में निकली बाइक रैली; बाबा साहब को दी श्रद्धांजलि

आंदर (सिवान): प्रखंड के महम्मदपुर गांव में मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर गाजे-बाजे के साथ भव्य प्रभातफेरी निकाली गई। यह प्रभातफेरी महम्मदपुर से प्रारंभ होकर सदलपुर, धूमनगर, अर्कपुर होते हुए पुनः महम्मदपुर पहुंची।
प्रभातफेरी के दौरान “बाबा साहब अमर रहें” के जयकारों से क्षेत्र का माहौल गूंज उठा।

प्रभातफेरी के समापन के बाद बाबा साहब के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें कलाकारों ने गीत, संगीत और भजन की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य लोगों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सागर राम, रमेश पासवान, सखीचंद राम, नंदकिशोर राम समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

वहीं दूसरी ओर दरौली प्रखंड के कृष्णपाली गांव में बुधवार को आंबेडकर जयंती के अवसर पर भव्य बाइक रैली निकाली गई। इस रैली में दर्जनों युवाओं ने भाग लिया। “जब तक सूरज चांद रहेगा, बाबा साहब तेरा नाम रहेगा” जैसे नारे गूंजते रहे।
इस रैली में अंगद कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर