Explore

Search

May 20, 2026 12:00 pm

आंदर : कुर्की सामानों की नीलामी 18 को

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

आंदर (सिवान) : थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी नौशेर अली के घर से जब्त किए गए कुर्की सामानों की नीलामी 18 फरवरी को आंदर थाना में की जाएगी। यह जानकारी थानाध्यक्ष पप्पन कुमार ने रविवार को दी। उन्होंने बताया कि नौशेर अली की पत्नी रजिया परवीन ने अपने पति के खिलाफ भरण-पोषण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसके बाद न्यायालय ने नवंबर 2019 में आदेश पारित किया था कि नौशेर अली को अपनी पत्नी को प्रति माह 4500 रुपये भुगतान करने होंगे।

हालांकि, आदेश के बावजूद नौशेर अली ने अपनी पत्नी को भरण-पोषण की राशि का भुगतान नहीं किया, जिसके कारण न्यायालय ने उनके विरुद्ध वारंट जारी किया। इसके बाद पुलिस ने नौशेर अली के घर से कुर्की जब्ती की कार्रवाई की, जिसमें एक पुराना जेनरेटर, पुरानी बाइक, दो चौकी, एक साइकिल, धान से भूसी अलग करने वाली मशीन, एक टेबल और एक छोटा टीवी जब्त किया गया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि वरीय अधिकारियों के आदेशानुसार जब्त की गई संपत्ति को नीलाम कर प्राप्त राशि आवेदिका को दी जाएगी और न्यायालय को सूचित किया जाएगा।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर