Explore

Search

March 3, 2026 11:38 pm

आंदर: उत्कृष्ट कार्य के लिए स्वास्थ्य मंत्री ने एमओआईसी को भेजा प्रशंसा पत्र

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

डॉ. दीपक कुमार को बिहार में सर्वाधिक बाह्य रोगियों की सेवा देने पर मिला सम्मान

आंदर (सीवान): प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दीपक कुमार के उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए बिहार सरकार के स्वास्थ्य सह कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने उन्हें प्रशंसा पत्र भेजा है। बुधवार की शाम प्रशंसा पत्र प्राप्त होते ही चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों में खुशी की लहर दौड़ गई।

प्रशंसा पत्र में मंत्री ने उल्लेख किया कि डॉ. दीपक कुमार ने फरवरी 2025 में बिहार राज्य में सर्वाधिक बाह्य रोगियों को सेवा प्रदान की है। उनकी कार्यकुशलता और मरीजों के प्रति समर्पण भाव से बड़ी संख्या में रोगियों को राहत और चिकित्सा सहायता मिली, जो उनकी कर्मठता का प्रमाण है।

प्रशंसा पत्र मिलने पर स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य प्रबंधक सह उत्प्रेरक मधुरेंद्र कुमार, जीएनएम प्रीतम कुमार, संतोष कुमार, सतीश कुमार, बबलू कुमार, नीतीश कुमार, विकास कुमार, राधा पांडेय और संजय शशांक समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने खुशी जताई।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर