Explore

Search

August 25, 2026 8:45 am

आंदर : अलग-अलग मामलों में 10 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

आंदर थाना पुलिस की कार्रवाई, वारंटी व शराब पीने के आरोपित शामिल

  •  मारपीट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
  • वारंटी को न्यायालय में किया गया पेश
  • शराब पीने के आरोप में आठ लोगों पर कार्रवाई
  • सभी आरोपितों को न्यायालय भेजा गया

आंदर (सिवान): थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार को अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 10 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि हुजहुजीपुर निवासी रितेश कुमार को मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया गया। वहीं जयजोर निवासी वारंटी अनिल दुबे को भी पकड़कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
इसके अलावा शराब पीने के आरोप में हरेंद्र मांझी, संजय कुमार, गुडलेश कुमार, अखिलेश चौहान, धनोज गोड़, शेषनाथ प्रसाद, सुभाष चौधरी एवं वीरबहादुर ठाकुर को गिरफ्तार कर फाइन के लिए न्यायालय भेजा गया।
पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर