Explore

Search

July 26, 2026 10:41 pm

असांव : सब्जी खरीदने गई महिला की सड़क हादसे में मौत

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

असांव थाना क्षेत्र के मनियर टुकड़ा बाजार में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

आंदर (सिवान): असांव थाना क्षेत्र के मनियर टुकड़ा एक गांव स्थित बाजार में बुधवार की संध्या अज्ञात वाहन की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई।
मृतका की पहचान मनियर टुकड़ा एक गांव निवासी भीम राजभर की 41 वर्षीय पत्नी रीता देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि रीता देवी होली पर्व को लेकर बाजार में सब्जी खरीदने गई थीं। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन के चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही असांव थाना प्रभारी सुमित राज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर