Explore

Search

January 17, 2026 9:02 am

असांव में करंट लगने से युवती की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

असांव में करंट लगने से युवती की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

कटवार गांव में हादसे के बाद गमगीन माहौल, परिजनों को ढाढ़स बंधाते रहे ग्रामीण

सिवान (असांव) : असांव थाना क्षेत्र के कटवार गांव में शुक्रवार की सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जब करंट लगने से 21 वर्षीय युवती प्रीति कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। प्रीति गांव के ही पहवारी यादव की पुत्री थी। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया और स्वजनों के रोने-बिलखने से माहौल गमगीन हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रीति कुमारी अपने घर के सामने मवेशियों को चारा खिला रही थी, तभी अचानक विद्युत प्रवाहित तार टूटकर उसके ऊपर गिर पड़ा। करंट की चपेट में आते ही उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही असांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

मां लचिया देवी, बहनें पूनम देवी और प्रियंका देवी तथा भाई जितेश यादव और कमलेश यादव का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण भी उनके घर पहुंचे और परिवार को ढाढ़स बंधाने में लगे रहे।

घटनास्थल पर पैक्स अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, जदयू जिला सचिव सुशील गुप्ता, विपुल यादव, कुंदन यादव, रवि यादव सहित कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे जिन्होंने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी और प्रशासन से उचित मुआवजा दिलाने की मांग की।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर