धर्मेंद्र कुमार बने गुठनी के नए थाना प्रभारी, सिवान में कई पुलिस पदाधिकारियों का तबादला
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ
दारौंदा, हुसैनगंज और नौतन समेत कई थानों में फेरबदल, डीआइजी और एसपी ने जारी किया आदेश
सिवान : सारण प्रक्षेत्र के डीआईजी नीलेश कुमार के निर्देश पर सिवान जिले में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। जिले के तीन थानों के थानाध्यक्षों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सिवान द्वारा तबादला आदेश जारी किया गया है।
ये हुए तबादले:
- गुठनी के थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह को हटाकर दारौंदा थाना भेजा गया है।
- दारौंदा थानाध्यक्ष छोटन कुमार को हुसैनगंज थाने में नई जिम्मेदारी मिली है।
- नौतन थाना के पूर्व थानाध्यक्ष उमेश कुमार पासवान पहले ही 5 जून को निलंबित हो चुके हैं।
- उनकी जगह अनुजाति-जनजाति थानाध्यक्ष अखिलेश पासवान को नौतन थाना की कमान सौंपी गई है।
- सराय थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार को गुठनी थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
- उपेंद्र कुमार सिंह, जो पूर्व में महाराजगंज थाना प्रभारी थे, अब मुफ्फसिल प्रभाग के अंचल निरीक्षक बनाए गए हैं।
- वहीं राकेश कुमार को नगर थाना में नई पोस्टिंग दी गई है।
प्रशासनिक फेरबदल के इस निर्णय को कार्यप्रणाली में सुधार और दक्षता लाने के उद्देश्य से उठाया गया कदम बताया जा रहा है।
