मोदी का पूरा भाषण
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ
भारत माता की जय!
भारत माता की जय!
भारत माता की जय!
रऊआ सभे लोगन के प्रणाम करतानी।
बाबा महेंद्रनाथ, बाबा हंसनाथ, सोहगरा धाम, मां थावे भवानी, मां अंबिका भवानी, देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद और लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पावन भूमि पर रऊआ सब के हार्दिक अभिनंदन करतानी।
बिहार के राज्यपाल श्रीमान आरिफ मोहम्मद खान जी, जनसेवा में समर्पित मुख्यमंत्री श्रीमान नीतीश कुमार जी, मेरे मंत्रीमंडल के साथी श्री जीतन राम मांझी जी, गिरिराज सिंह जी, ललन सिंह जी, चिराग पासवान जी, रामनाथ ठाकुर जी, नित्यानंद राय जी, सतीश चंद्र दुबे जी, राजभूषण चौधरी जी, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी, विजय कुमार सिन्हा जी, सांसद श्री उपेंद्र कुशवाहा जी, भाजपा बिहार अध्यक्ष श्री दिलीप जायसवाल जी, अन्य मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण और मेरे प्यारे बिहार के भाइयों और बहनों!
सिवान की धरती हमारे स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरक स्थली है। यह भूमि लोकतंत्र, संविधान और राष्ट्र को ताकत देने वाली भूमि है। यहीं से राजेंद्र बाबू जैसी विभूतियों ने भारत को दिशा दी। ब्रजकिशोर प्रसाद जैसे समाज सुधारक, जिन्होंने महिला सशक्तिकरण को जीवन का लक्ष्य बनाया, इसी भूमि की देन हैं।
साथियों,
मुझे गर्व है कि ऐसी महान आत्माओं के विचारों और लक्ष्यों को एनडीए की डबल इंजन सरकार संकल्प के साथ आगे बढ़ा रही है। आज इस मंच से हजारों करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। ये योजनाएं बिहार को एक समृद्ध भविष्य की ओर ले जाएंगी। विशेष रूप से सिवान, सासाराम, बक्सर, मोतिहारी, बेतिया और आरा जैसे क्षेत्रों को नई दिशा मिलेगी। इससे गरीब, वंचित, दलित, महादलित, पिछड़े, अति पिछड़े सभी वर्गों का जीवन आसान होगा।
मैं बिहार की जनता को इन परियोजनाओं के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं। कल की बारिश और आज की उमस के बावजूद इतनी बड़ी संख्या में आप सबका आना मेरे लिए आशीर्वाद है।
भाइयों और बहनों,
मैं कल ही विदेश यात्रा से लौटा हूं। दुनिया के बड़े-बड़े नेता भारत की प्रगति से प्रभावित हैं और हमें दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनता देख रहे हैं। इसमें बिहार की भी अहम भूमिका होगी।
आप सबका सामर्थ्य ही मेरे विश्वास की ताकत है। आपने मिलकर बिहार को जंगलराज से मुक्त किया है। आज के नौजवानों ने 20 साल पहले की बदहाली को सिर्फ सुना है, देखा नहीं।
साथियों,
बिहार का सबसे बड़ा गौरव उसका स्वाभिमान है। लेकिन पहले की सरकारों ने इसी स्वाभिमान को ठेस पहुंचाई। आज एनडीए के नेतृत्व में बिहार विकास की पटरी पर लौट रहा है। लेकिन मोदी इतने से रुकने वाला नहीं है। मुझे बिहार के हर गांव, हर घर और हर नौजवान के लिए और भी बहुत कुछ करना है।
पिछले 10-11 वर्षों में:
- 55,000 किमी ग्रामीण सड़कें बनीं
- 1.5 करोड़ से अधिक बिजली कनेक्शन दिए गए
- 1.5 करोड़ घरों में पानी पहुंचा
- 45,000 से अधिक कॉमन सर्विस सेंटर्स खोले गए
साथियों,
जंगलराज के पुनः आगमन की साजिशें हो रही हैं। ऐसे लोगों को पहचानना जरूरी है। उनका मकसद केवल सत्ता पाना है, न कि बिहार को समृद्ध बनाना।
बीते एक दशक में 25 करोड़ भारतीयों ने गरीबी से मुक्ति पाई है। इनमें से लगभग 4 करोड़ बिहारवासी हैं। यह कोई नारा नहीं, बल्कि प्रमाण है।
पहले गरीबी बढ़ती थी, क्योंकि कांग्रेस-राजद का सिस्टम गरीब को और गरीब बनाता था। जबकि एनडीए सरकार ने गरीबों को सशक्त किया।
साथियों,
4 करोड़ गरीबों को पक्के घर मिले हैं। इनमें बड़ी संख्या में घर माताओं-बहनों के नाम पर हैं। अकेले सिवान जिले में 1.10 लाख घर बने हैं। आज भी 50,000 परिवारों को किश्त जारी हुई है।
हमने मुफ्त राशन, बिजली, पानी और नल से जल की सुविधा दी है। सिवान में ही साढ़े चार लाख से ज्यादा परिवारों को पहली बार नल से जल मिला है।
भाइयों और बहनों,
आरजेडी-कांग्रेस की सरकारों का रिकॉर्ड बिहार विरोधी है। ये माफिया, गुंडाराज और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाले रहे हैं। मढ़ौरा रेल फैक्ट्री इसका उदाहरण है। वहां बना पहला इंजन अब अफ्रीका एक्सपोर्ट हुआ है – ये बिहार की ताकत है।
साथियों,
बिहार अब उद्योग और एक्सपोर्ट का हब बनेगा। मखाना, फल-सब्जियां और अब फैक्ट्री के उत्पाद भी अंतरराष्ट्रीय बाजारों में जाएंगे।
आज हम बाबा हरिहरनाथ की धरती को गोरखनाथ धाम से जोड़ने वाली वंदे भारत ट्रेन शुरू कर रहे हैं – यह पूर्वांचल के लिए सौगात है।
पर्यटन, व्यापार, रोजगार – इन तीनों को मजबूती मिलेगी।
हम “सबका साथ, सबका विकास” की बात करते हैं, जबकि ये लोग “परिवार का साथ, परिवार का विकास” के एजेंडे पर चलते हैं।
बाबा साहेब के अपमान का बिहार जवाब देगा।
मोदी बाबा साहेब को दिल में रखता है।
अंत में,
बिहार के विकास का जो लॉन्चिंग पैड नीतीश जी ने तैयार किया है, उसे हमें उड़ान देनी है।
हम सब मिलकर बिहार को विकसित भारत का इंजन बनाएंगे।
मेरे साथ बोलिए –
भारत माता की जय!
भारत माता की जय!
भारत माता की जय!
बहुत-बहुत धन्यवाद!
