Explore

Search

July 16, 2025 8:41 pm

लेटेस्ट न्यूज़

मैरवा : इंडिया खेलो फुटबॉल (IKFC) सीजन 5 का महिला ट्रायल मैरवा में सफलतापूर्वक संपन्न

इंडिया खेलो फुटबॉल (IKFC) सीजन 5 का महिला ट्रायल मैरवा में सफलतापूर्वक संपन्न
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

महिलाओं द्वारा, महिलाओं के लिए आयोजित देश का अनोखा चयन ट्रायल, 100 बालिकाओं ने लिया भाग

मैरवा (सिवान) : इंडिया खेलो फुटबॉल (IKFC) सीजन 5 के तहत रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स अकादमी, मैरवा में महिला खिलाड़ियों के लिए आयोजित चयन प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में कुल 150 निबंधित खिलाड़ियों में से 100 बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया। सबसे खास बात यह रही कि यह आयोजन पूरी तरह महिलाओं द्वारा, महिलाओं के लिए और महिलाओं के माध्यम से संपन्न हुआ। आयोजन में किसी भी पुरुष की भूमिका नहीं रही।

स्पोर्ट्स इंचार्ज सलमा खातून ने बताया कि यह ट्रायल ग्रामीण बालिकाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने की दिशा में एक सशक्त पहल है।

चयनकर्ता के रूप में भारतीय फुटबॉल संघ की सदस्य एवं पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अंसा सिंह उपस्थित रहीं। रेफरी की जिम्मेदारी खुशबू कुमारी, प्रिया यादव और शिबू कुमारी ने निभाई। वहीं सोशल मीडिया कवरेज के लिए खुशी कुमारी और सबरा खातून, पंजीकरण काउंटर पर निभा कुमारी और नीतू कुमारी तैनात रहीं। आयोजन को सफल बनाने में वैष्णवी, निक्की, रिया, पूजा, सोनाली समेत दर्जनों स्वयंसेवक लड़कियों का सहयोग रहा।

कार्यक्रम में भारतीय रेल की खिलाड़ी रागिनी कुमारी, राजीव लोचन मिश्रा (निदेशक, RLBSA), कृष्ण कुमार सिंह, सार्थक कुमार पाठक, विवेक कुमार सिंह, कोच रंजीत लकड़ा समेत कई खेल प्रेमी व अतिथि मौजूद रहे।

RLBSA के निदेशक संजय पाठक ने बताया कि चयनित खिलाड़ी अब जोनल स्तर पर भाग लेंगी, जहां से राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन होगा। चयन प्रक्रिया में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय क्लबों के प्रतिनिधि भी शामिल रहेंगे।

इस ऐतिहासिक आयोजन पर शुभकामनाएं देने वालों में IMA सिवान के अध्यक्ष डॉ. शशिभूषण सिंह, सचिव डॉ. शरद चौधरी, डॉ. राम इकबाल गुप्ता, डॉ. रीता सिंह, डॉ. आर.एन. ओझा सहित दर्जनों चिकित्सकों और गणमान्य व्यक्तियों के नाम शामिल हैं।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर